बदायूं, जून 2 -- मरे कुत्ते को हटाने के विवाद में मारपीट, फायरिंग और घर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव का है। पीड़ित ने वीडियो साक्ष्य के साथ थाने में शिकायत दी थी। गांव के रहने वाले मुन्ने सिंह पुत्र टीकाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मई की सुबह उनके गेट के सामने पड़ोसी पृथ्वीपाल का पालतू पिल्ला मरा पड़ा था। उनकी भतीजी ने कुत्ते को हटाने के लिए कहा तो आरोपी पक्ष उग्र हो गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी पक्ष के कई लोगों ने लात-घूंसों और लकड़ी की फंटी से हमला कर उन्हें व उनकी पत्नी सारदा देवी को घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि रात करीब आठ बजे आरोपी हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए फायरिंग की और घर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.