जमशेदपुर, फरवरी 11 -- कदमा मरीन ड्राइव में जिस जमीन पर जगन्नाथ ट्रस्ट की ओर से जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया जाना है, उस जमीन को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और लिखित शिकायत दी। मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने कहा कि मंदिर की भूमि, जहां 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्वारा भूमि पूजन प्रस्तावित है, वह 1908 के मूल खतियान में हेम महतो के नाम दर्ज है। गलत सर्वे के माध्यम से इस रैयती जमीन को सरकारी घोषित कर दिया गया, जो मूल खतियानधारियों के अधिकारों का हनन है। मंच का दावा है कि जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसी कई खाली खतियानी जमीनों को लीज के नाम पर बांटा गया है, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जमीनों को वास्तविक रैयतों को लौट...