जमशेदपुर, फरवरी 4 -- बिष्टुपुर थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव के पास स्थानीय लोगों ने लावारिस घूम रही एक 13 वर्षीय किशोरी को बरामद किया है। लोगों ने उसे बेलडीह ग्राम बस्ती में सकुशल रखा है। स्थानीय निवासी घनश्याम सोय ने बताया कि मंगलवार दोपहर बस्ती के पास किशोरी लावारिस घूम रही थी। बाइक सवार दो युवक उसे बाइक में जबरदस्ती बिठाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बस्ती के लोगों की नजर उसपर पड़ी तो लोग किशोरी की ओर भागे। लोगों को आता देख बाइक सवार युवक फरार हो गए। किशोरी ने बताया कि वह मुसाबनी के लेपा गांव की रहने वाली है। पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली वहीं बड़ी बहन बाहर काम करती है। बस्ती की एक महिला ने उसे कहा कि वह उसे उसकी मां के पास ले जाएगी। मंगलवार को ही सभी उसे चाईबासा लेकर जाने वाले थे पर उसे बाद में शादी करने का दबाव बनाने लगे।...