जमशेदपुर, मार्च 4 -- बिष्टूपुर व गोलमुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। दोनों थानों की पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी से इनकार किया है, जबकि घटनास्थल से लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए एमजीएम व टीएमएच भेजा। गोलमुरी के गाढ़ाबासा में सुबह तेज रफ्तार में दो बाइक टकरा गईं। इससे दोनों ही बाइक सवार जख्मी हो गए। लोगों ने दोनों इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि एक बाइक साकची से बर्मामाइंस की ओर जा रही थी, तभी दूसरी बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। दूसरी घटना बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास दोपहर एक बजे की है। साकची से मानगो जा रही स्कूटी सवार दो महिलाओं को ट्रेलर ने पीछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.