मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में मरीजों से पैसे लेने का ट्रॉली कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला ट्रॉली कर्मी मरीज से पैसे लेती दिख रही है। हालांकि, वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। एसकेएमसीएच में ट्रॉली सेवा को लेकर पहले भी कई बार जिला प्रशासन को शिकायतें मिल चुकी हैं। बराबर मरीजों से जबरन पैसे वसूलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। लेकिन, अबतक इस व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। अस्पताल अधीक्षक प्रो. कुमारी विभा ने कहा कि ट्रॉली सुपरवाइजर से पूरी जानकारी मांगी जाएगी और दोषी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने मरीजों से अपील की है कि वे अनावश्यक भुगतान न करें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना अस्पताल प्रशासन को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.