बस्ती, नवम्बर 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में जिला महिला अस्पताल के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया कि जब एक महिल के जेवरात व नकदी लेकर उचक्के भाग निकले। महिला के अनुसार उनके गले से चेन, कान की बाली समेत अन्य जेवर उतरवाकर ले लिया और तीन हजार नकदी भी ले ली। जब तक ठगी का अहसास होता, उचक्के भाग निकले थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के लोहटी निवासी वीराना देवी शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने आई थीं। दोपहर बाद अस्पताल के गेट से वह ऑटो पकड़ने जा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद दो अज्ञात युवक उनसे बातचीत करने लगे। दोनों ने एक निजी अस्पताल का पता पूछते हुए कहा कि आपकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। हम लोग जेवर दूना करने (सोना बढ़ाने) का काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.