महाराजगंज, मार्च 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल के अलावा जिले के 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि की सुविधा उपलब्ध हो गई है। सरकारी असपताल में डॉक्टर को दिखाने के बाद मरीज जन-औषधि केंद्र से सस्ती दवा ले सकते हैं। इससे मरीज और तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी। ये बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कही। वे जिला अस्पताल परिसर में आयोजित जन औषधि केंद्र दिवस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मरीजों को सरकारी अस्पताल में उच्च क्षमता की जांच सुविधा के साथ नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया है। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इसके अलावा सरकार ने सरकारी अस्पताल परिसर में सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र की सुविधा दी है। जिला अस्पताल के अलावा जिले के 17 सामुदायिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.