हाथरस, दिसम्बर 12 -- सासनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 108 सेवा की एंबुलेंस के एक चालक की शुक्रवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। चर्चा है कि चालक ने बुखार की दवा खाई थी। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में जिलाअस्पताल रैफर किया है। सासनी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई कर्मचारी निवास करते हैं। शुक्रवार दोपहर एंबुलेंस चालक विवेक निवासी गांव उमराल मैनपुरी का रहने वाला है, दोपहर को वह एम्बुलेंस से मरीज लेकर आए तो बेहोशी कि हालत होने लगी, देखते ही देखते वह बेहोश हो गए, चिकित्सकों ने गंभीर हालत में विवेक को जिला अस्पताल बागला रेफर किया है,जहां उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...