फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लोहिया अस्पताल में मरीजों के इलाज में बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। इससे तीमारदार भी परेशान हो रहे हैं। वार्ड में भर्ती मरीज इलाज को छटपटा रहे हैं। रविवार को मेडिकल के छह वार्ड में भर्ती 28 मरीजों को दिन भर कोई डॉक्टर देखने नही गया। इसके चलते मरीज परेशान हुए। इलाज के बाद भी आराम न मिलने का आरोप लगाया। 28 भर्ती मरीजों में सांस फूलना, टायफाइड, उल्टी दस्त और पेट दर्द के मरीज हैं। नरकसा निवासी अशोक कुमार सांस फूलने के कारण भर्ती हैं। उनका आरोप है कि सुबह से कोई डॉक्टर देखने नही आया है शाम हो गयी है। आराम भी नही मिला है। हरियापुर निवासी रामतीर्थ ने बताया कि शनिवार को सांस फूलने के कारण इलाज के लिए भर्ती हुए। अब कोईदेखने नही आ रहा है। तबीयत में भी कोई खास सुधार नही है। शमसाबाद निवासी अनिल न...