वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित निजी हॉस्पिटल में मरीज और उसकी मां को बंधक बनाने और जबरन पैसे मांगने की शिकायत मंगलवार को सीपी मोहित अग्रवाल से की गई। सीपी के निर्देश पर रोहनिया पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। चंदौली जिले के ग्राम मजगांवा निवासी मनोज गिरि ने बताया कि उनका भांजा शादी में आया था। 10 मार्च को उसकी तबीयत खराब होने पर अमरा-खैरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 17 मार्च को उसे डिस्चार्ज किया गया। बिल काउंटर पर 37.5 हजार रुपये मांगे गए। पैसे लेकर पहुंचे तो 49 हजार रुपयों की और मांग की गई। आपत्ति जताने पर भांजे और उनकी बहन को बंधक बना लिया गया। इसकी डायल 112 को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.