सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर, संवाददाता। खैराबाद के अन्तर्गत वेदांता हास्पिटल में मरीज के ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के मामले की जांच के लिए डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति जांच के बाद दो दिनों में अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने समिति में उपजिलाधिकारी सदर के साथ उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजशेखर एवं अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद डा. राहिल फरीद को सदस्य के रूप में नामित किया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जांच समिति स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच कर अपनी स्पष्ट आख्या उनके समक्ष दो कार्य दिवस में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करेगी। बता दें कि खैराबाद के बेनीपुर सिपाह निवासी पुत्तीलाल को सांस लेने में परेशानी होने पर वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवारवालों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.