देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के मद्देनजर शनिवार को प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने निरीक्षण किया। आर्थों वार्ड में मरीजों से हाल जाना और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में मरीजों व तीमारदारों से जानकारी ली। एमसीएच विंग के वार्ड में तीमारदारों की भीड़ देख कर्मचारियों को फटकार लगाई और कहा कि प्रसूता व नवजात को इंफेक्शन का खतरा रहता है। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल दोपहर बाद सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. अजीत पाल के साथ निकलीं। वह नए भवन के तीसरी मंजिल पर आर्थो वार्ड में पहुंचीं। वह भर्ती मरीजों से मिलीं और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही इलाज और मिलने वाली सुविधा के बारे में पूछा। यहां से एमसीएच स्थित महिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने पहली व दूसरी मंजिल का निरीक्षण किया। ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.