चंदौली, दिसम्बर 26 -- पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज से पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान मरीज के परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों के साथ जमकर दुर्व्यहार किया। वही मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसमें दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिये। कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...