धनबाद, मार्च 14 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएनएमसीएच में भर्ती मरीजों को सरकार की तरफ से भोजन मिल जाता है, लेकिन उनके साथ मौजूद परिजनों के सामने हर दिन बाहर का खाना खाने के लिए पैसे जुटाना मुश्किल साबित होता है। इन्हीं लोगों को मदद के लिए धनबाद के युवाओं की एक टोली सामने आई है। यहां मरीजों के परिजनों को खाना खिलाने के लिए हर शाम चूल्हा जलता है। नगर निगम के इंजीनियर विकास कुमार ने पिछले साल जून महीने में इस अभियान की शुरुआत की। पिछले 9 महीने से हर रात यहां लगभग ढाई-तीन सौ लोगों को मुफ्त में भोजन कराया जाता है। लोगों की लंबी कतार देखकर यह समझ जा सकता है कि इस मदद के असली हकदार यही लोग हैं। इन जरूरतमंदों के जीवन में असली रंग युवाओं की यह टोली हर दिन भर रही है। --- शुरू हुआ अभियान तो मदद को बढ़े कई हाथ विज्ञा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.