बरेली, फरवरी 21 -- बहेड़ी में अवैध क्लिनिक में महिला मरीज की मौत के बाद मामला तूल पकड़ा तो स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इसे सील कर दिया है। मगर बड़े-बड़े बैनर, पोस्टर लगाकर चल रहे अवैध क्लिनिक पर पहले कार्रवाई न होने को लेकर सीएचसी के डॉक्टर और झोलाछाप के नोडल पर सवाल उठ रहे हैं। बहेड़ी कस्बे के ग्राम पिपरिया रंजीत निवासी राजपाल की 33 वर्षीय पत्नी गीता को बच्चेदानी में गांठ की समस्या थी। परिजन इलाज के लिए उन्हें बाईपास स्थित यूनिसन हॉस्पिटल लेकर गए थे। आरोप है कि कथित झोलाछाप ने गलत तरीके से ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान ही गीता की स्थिति गंभीर हो गई। मरीज की हालत बिगड़ती देख आरोपी झोलाछाप उसे छोड़कर अस्पताल से भाग निकला। कुछ ही देर बाद गीता की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों-ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन और झोलाछाप के खि...