लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, संवाददाता। ऑर्गेज्म वर्ल्ड फाउंडेशन से जुड़े अमेरिका से आए वरिष्ठ डॉ. स्टीव बेदी ने गोमती नगर के एक होटल में कहा कि मरीज को सफल और बेहतर इलाज देने के लिए उसकी बीमारी को जड़ से पता करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए डॉक्टरों को मरीजों और तीमारदारों की काउंसलिंग करके पहले सारी जानकारी जुटाने का प्रयास करना चाहिए। चिकित्सा क्षेत्र में करीब 50 साल का अनुभव रखने वाले अमेरिका में लंबे से मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. स्टीव बेदी ने कहा कि मरीजों को केवल दवाइयों तक सीमित इलाज नहीं देना चाहिए, बल्कि सही जीवनशैली अपनाने, स्वस्थ रहने और जागरूक होकर जीने के लिए भी प्रेरित करना बहुत जरूरी है। आज के समय में अधिकांश बीमारियां गलत जीवनशैली के कारण उत्पन्न हो रही है। डॉ. बेदी ने कहा कि जागरूकता और होश में जीना कोई बाहर से सीखने की चीज नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.