दरभंगा, सितम्बर 11 -- जाले, एक संवाददाता। जाले सीएचसी में बुधवार को इलाज के दौरान नगर परिषद, जाले के खेसर निवासी स्व. बिकाऊ साह की पत्नी कुसमी देवी (65 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लगभग चार घंटे तक जमकर हंगामा किया। इस वजह से अस्पताल में चिकित्सा कार्य सहित सभी कार्य लगभग चार घंटे तक ठप रहा। मामले को शांत करवाने में स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन को स्थानीय पुलिस की मदद लेनी पड़ी। मृतका के परिजनों की ओर से लापरवाह चिकित्सक पर समुचित कार्रवाई के लिए डीएम को बुलाने की मांग होने लगी। मामले की सूचना डीएम और सीएस को दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण पूछे जाने के बाद मृतका के परिजन शांत हुए। स्पष्टीकरण की प्रति प्राप्त करने के बा...