मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में रविवार को एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर और नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी। रोस्टर भी देखा जाएगा। काफेन निवासी एक व्यक्ति को तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज के इमर्जेंसी में रविवार की सुबह 11 बजे भर्ती किया गया। मरीज के पुत्र ने बताया कि उसके पिता को लीवर की समस्या थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जब डॉक्टर और नर्स को बुलाने गया तो वे नहीं आए। इस बीच पिता की हालत और गंभीर हो गई। डॉक्टर जब तक आए, तब तक मरीज की मौत हो चुकी। उसके बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। उनका आरोप था कि डॉक्टर और नर्स की लापरवाही से मरीज की जान गई है। सुरक्षा गार्ड के समझने के बाद मरीज के परिजन शांत हुए।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.