बिहारशरीफ, फरवरी 7 -- मरीज का पुर्जा लेकर डीएम ने कहा-कहां आयी हैं मम्मा अस्पताल की व्यवस्था देख गदगद हुए डीएम कहा-बेहतर काम करने वाले कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित एआई कैमरा से लैस अस्पताल परिसर को किया जाएगा चुस्त-दुरुस्त सी आर्म इमेजिंग मशीन को चालू कराने का दिया आदेश लाइव ऑपरेशन देख चिकित्सक करेंगे सटीक इलाज ढाई घंटे तक सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण फोटो : डीएम सदर : सदर अस्पताल का शनिवार को निरीक्षण करते डीएम कुंदन कुमार, सीएस डॉ. जयप्रकाश सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल का शनिवार को डीएम कुंदन कुमार अचानक पहुंचे। वहां इलाज कराने आयी बुजुर्ग महिला के हाथों से पूर्जा लेकर डीएम ने पूछा कहां आयी हैं मम्मा। इस पर मम्मा ने कहा दांत का इलाज कराने आयी थी। उन्होंने बुजुर्ग महिला से अस्पताल की व्यवस्था व ...