बरेली, जनवरी 12 -- बहेड़ी। एक साइबर ठग ने मरीज का नंबर लगाने के नाम पर एक युवक के खाते से 1,86400 रुपये उड़ा लिए। युवक ने मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर करने के बाद ठगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। गांव घाटगांव उर्फ मूसापुर निवासी सोमपाल पुत्र चतुर्भज का कहना है कि विगत आठ जनवरी को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई कि वह उसके पास एक फाइल भेज रहा है। जिस पर वह अपने मरीज का नाम लिखकर भेज दे। जिससे वह उसके मरीज का नंबर अस्पताल में लगवा देगा। इसके बाद उसने उस फाइल पर मरीज का नाम लिखकर भेज दिया। युवक का कहना है कि इसके बाद उसका फोन हैक हो गया। साइबर ठग ने उसके खाते से 1,86400 रुपये उड़ा लिए गए। ठगी होने पर इसके बाद उसने इसकी तत्काल सूचना साइबर पोर्टल पर दी। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...