बस्ती, जनवरी 30 -- बस्ती। जिला अस्पताल बस्ती में मरीजों को अधोमानक दवा वितरित किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जिला अस्पताल के दवा काउंटर से मिलने वाली 'सोडियम वैल्प्रोएट' की गोलियां सीलनयुक्त दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मरीजों और चिकित्सकों के बीच दवा की गुणवत्ता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस बाबत एसआईसी डॉ. रिजवान खालिद अहमद ने बताया कि अगर दवा सीलनयुक्त है तो कॉरपोरेशन को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि दवा काउंटर से दी जा रही सोडियम वैल्प्रोएट में सीलन दिख रहा है। वायरल वीडियो में पत्ते से दवा हाथ में लेते स...