मुरादाबाद, जनवरी 30 -- मुरादाबाद। मंडलायुक्त ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आमजनों को प्रमुखता से प्राप्त करवाएं। उन्होंने कहा कि मंडल में उपलब्ध 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं का रेस्पॉन्स टाइमिंग मानक के अनुरूप हो। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि एंबुलेंस में उपलब्ध संसाधनों की क्रियाशीलता भी अनिवार्य रूप से हो ताकि मरीजों को समय पर जरूरी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होने में कोई समस्या उत्पन्न न हो। विद्युत कनेक्शनों की क्षमता बढ़वाने और विद्युत बिलों का भुगतान करने के दौरान उपभोक्ताओं को दिक्कतें न आए इसके लिए उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए साथ ही कहा कि झुके विद्युत पोल भी दुरुस्त कराए जाएं ताकि कोई दुर्घटना न होने पाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...