मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- नई मंडी स्थित उत्रेजा मेडिकल सेंटर में नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत हुई। इस विशेष ओपीडी सेवा को शुरू करने के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली से नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अभिनव कत्याल पहुंचे। उन्होंने शहर के मरीजों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें विभिन्न जानकारी दी। इस अवसर पर नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अभिनव कत्याल ने कहा किडनी फेलियर और क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिसका मुख्य कारण समय पर सही डायग्नोसिस न हो पाना और उपचार में देरी है। कई मामलों में अंतिम समाधान किडनी ट्रांसप्लांट ही रह जाता है। इसलिए यह आवश्यक है कि मरीजों को एडवांस ट्रीटमेंट ऑप्शंस के बारे में सही समय पर जानकारी मिले।

हिंदी ...