चित्रकूट, फरवरी 7 -- चित्रकूट, संवाददाता।आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। सीएमएस को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को अनावश्यक रेफर न किया जाए। दुर्घटना में घायलों का डाक्टर सही तरीके से प्राथमिक उपचार करें। इलाज में अगर लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल पहुंचे कमिश्नर ने सबसे पहले डॉक्टरों के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद इमर्जेंसी कक्ष से लेकर पर्चा काउंटर, दवा वितरण, भर्ती वार्ड, एक्स-रे, सीटी स्कैन, ब्लड बैंक आदि में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। कहा कि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे का संचालन हर समय होना चाहिए। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रहे। साफ-सफाई में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएमएस को निर्...