मुंगेर, दिसम्बर 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता । सिविल सर्जन कार्यालय में सोमवार को नए सिविल सर्जन के रूप में बेगूसराय सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डा.राजू कुमार ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान सिविल सर्जन डा.राम प्रवेश प्रसाद ने उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर डीपीएम फैजान आलम अशरफी, चिकित्सा पदाधिकारी डा. रईस, डा. के.रंजन, डा.फैजउद्दीन, डा.अनुराग, डा.नेहा, डा.निरंजन कुमार, डा.आशीष, डा.पंकज सागर, अस्पताल प्रबंधक तौसिफ हसनैन के अलावा सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारियों ने नए सिविल सर्जन का बुके देकर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात सिविल सर्जन डा. राजू कुमार ने प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि जिला के सभी अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। खासकर सदर अस्पताल को पूरी तरह फंक्शनल कराया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.