मुंगेर, मई 15 -- मुंगेर, निज संवाददाता । डीएम के आदेश के आलोक में सदर अस्पताल के नए उपाधीक्षक डा. राम प्रवेश प्रसाद ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पूर्व उपाधीक्षक डा. रमण कुमार ने पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के पश्चात डा. राम प्रवेश ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। सरकार के सभी आदेश का अक्षरश: पालन कराना उनकी प्राथमिकता होगी। अनदेखी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की बात कही। उन्होंने सदर अस्पताल के सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से समय पर अस्पताल पहुंचने और मनोभाव से मरीजों की सेवा व इलाज का अनुरोध किया। कहा कि विलंब से पहुंचने वालों के विरूद्ध स्पष्टीकरण करते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.