सीवान, दिसम्बर 3 -- आंदर, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नियमित टीकाकरण की प्रगति, ड्यू टीकाकरण सूची, मिशन इंद्रधनुष के लंबित लक्ष्यों तथा आगामी 14 दिसंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार विश्वकर्मा ने सभी एएनएम, आशा व स्वास्थ्यकर्मियों को समय पर माइक्रोप्लान अपडेट करने तथा फील्ड विज़िट की गुणवत्ता बेहतर करने का निर्देश दिया। बैठक में अनमोल ऐप में समय पर एंट्री सुनिश्चित करने, मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को सटीक तरीके से दर्ज करने तथा हाई-रिस्क मामलों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आरोग्य मंदिर में उपलब्ध सुविधाओं-औषधि आपूर्ति, प्रसव सेवाए...