फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 12 -- फर्रुखाबाद । राममनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें मरीजों के तीमारदारों को निःशुल्क मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई । सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ,डॉ. दलबीर सिंह, क्वालिटी मैनेजर रजा व परामर्शदाता अमित सिसोदिया सहित कई चिकित्सक व अस्पताल कर्मचारी मौजूद रहे । गोष्ठी के दौरान लोहिया अस्पताल की ओपीडी में आए हुए 23 मरीजों और उनके तीमारदारों को स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व सरकारी योजनाओं व अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई । इस जागरूकता अभियान का आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किया गया था । अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को बताया कि सरकार की ओर से उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सेवाएँ उन्हें हर संभव रूप से मुहैया कराई जाएंगी गरीब और असहाय वर्ग के मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा...