चम्पावत, दिसम्बर 25 -- डीएम मनीष कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और तीमारदारों को ठंड से बचाने के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना। बुधवार देर सायं डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, नर्सिंग स्टाफ कक्ष सहित अस्पताल परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार की गुणवत्ता की जानकारी ली और चिकित्सकों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही अस्पताल में स्वच्छता एवं शीतलहर से बचाव के लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएस ह्यांकी ने अस्पताल में किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...