जमुई, जून 9 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता सभी डॉक्टरों को समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहना सुनिश्चित किया जाए। मरीजों के लिए आवश्यक सभी दवाएं हमेशा उपलब्ध रहें। मरीजों को बेहतर देखभाल प्रदान की जाए। इसके अलावा उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों से भी बातचीत की और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जाना। उक्त निर्देश डीएम श्री नवीन ने जमुई सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं हमेशा उपलब्ध रहें।जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति से मरीजों को परेशानी होती हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.