गुड़गांव, दिसम्बर 11 -- गुरुग्राम। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के डॉक्टर ने सिनियर मेडिकल ऑफिसर(एसएमओ) भर्ती के विरोध में चल रही हड़ताल गुरुवार को भी चौथे दिन जारी रही। डॉक्टरों की गैर-मौजूदगी के बावजूद, स्वास्थ्य विभाग ने सेवाएं ठप नहीं होने दीं और ट्रेनी डॉक्टरों, रिटायर्ड चिकित्सकों और अनुबंध पर बुलाए गए डॉक्टरों के सहारे चिकित्सा व्यवस्था को बनाए रखा। नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 गुरुग्राम में हड़ताल के चौथे दिन 2026 मरीज इलाज के लिए गुरुवार को ओपीडी में पहुंचे हुई। यह संख्या सामान्य दिनों के करीब है, लेकिन सेवाएं देने वाले डॉक्टरों पर दबाव असामान्य रूप से अधिक है। मरीजों को हड़ताल के दौरान बिना इलाज के वापस वापस न लौटाना पड़े इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेनी डॉक्टरों, रिटायर्ड चिकित्सकों, ईएसआई और एसजीटी कॉलेज से बुलाए गए डॉ...