महोबा, जनवरी 15 -- महोबा, संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर रखने पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि स्टेट रैंक में जिला की रैंक कम नहीं होनी चाहिए। मंगलवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण एवं जननी सुरक्षा योजना, एंबुलेंस सेवा, टीकाकरण की समीक्षा की। चिकत्सिा अधीक्षकों को नर्दिेश देते हुए कहा कि मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए। बाहर से दवा लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शीत लहर से मरीजों के बचाव के लिए अस्पताल में हीटर औरअलाव की व्यवस्था होनी चाहिए। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में कंबल होने चाहिए। मरीज को अनावश्यक रेफर न करें। मरीज की जांच करने और विधा का डॉक्टर न होने पर जांच के बाद भी रेफर किया जाए। समय से डॉक्...