मथुरा, जनवरी 4 -- महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का हाल सीएमएस ने जाना और अधीनस्थों को निर्देशित किया कि भ्रमण के दौरान मरीजों से बातचीत करें और उनका हाल जानें। सीएमएस डा.नीरज अग्रवाल ने डा. सिद्धार्थ धनगर के साथ अस्पताल के वार्डों का राउंड लिया। एक-एक बैड पर जाकर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। पूछा किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं। उपचार संबंधी जानकारी ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से की। मरीजों की सुविधार्थ लगवाए गए हीटरों को देखा। इमरजेंसी चिकित्सक को निर्देशित किया कि आने वाले मरीजों का गंभीरता पूर्वक चेकअप करें। सफाई व्यवस्था का भी ध्यान रखें। सीएमएस डा. नीरज अग्रवाल ने बताया कि भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर एवं स्वास्थ्य लाभ होने पर उनको घर भेजा जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.