गाजीपुर, फरवरी 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। शासन के निर्देश पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में सर्दी, जुखाम और बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक है। चिकित्सक मरीजों को दवा देने के साथ ही बचाव के लिए भी सुझाव दे रहे है। एसीएमओ डा. मनोज कुमार ने बताया कि अबतक 342 मरीजों के सेहत की जांच कर दवाएं दी गयी है। मेले में 82 चिकित्सकों एवं 241 पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। टीबी से ग्रसित और कुपोषित बच्चों को भी चिंहित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.