बागेश्वर, फरवरी 20 -- बागेश्वर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष की आय-व्यय विवरणी पर चर्चा के साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों के लिए अनिवार्य रूप से जेनेरिक दवाएं तथा जन औषधि केंद्र की दवाएं ही लिखी जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल की कैंटीन में पौष्टिक एवं भारतीय भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अस्पताल के तृतीय तल पर निर्मित क्रिटिकल केयर यूनिट का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने तथा बिजली व्यय में कमी लाने के लिए सोलर पैनल स्थापित करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...