अल्मोड़ा, दिसम्बर 12 -- मेडिकल कॉलेज की ओर से धुरसो में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 50 से अधिक मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा के साथ उचित परामर्श दिया गया। इस दौरान नौ मरीजों का आरबीएस टेस्ट, 25 की बीपी जांच और 12 को बेस अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। यहां डॉ वन्या सिंह, डॉ पुष्पित गुप्ता, दीप चंद्र, नरेश ऐरी, अंबिका अग्रवाल, गगन गोयल, आर्यन ध्यानी, छावी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...