भागलपुर, जुलाई 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले में आबादी की तुलना में कम डॉक्टर हैं, लिहाजा निजी क्लिनिकों से लेकर सरकारी अस्पतालों में बेशुमार भीड़ है। एक-एक डॉक्टरों पर 80 से 90 मरीजों के इलाज का भार है तो मरीजों का इलाज करते-करते डॉक्टर हांफ रहे हैं। लेकिन इन्हीं डॉक्टरों की जमात में से चंद ऐसे धरती के भगवान (डॉक्टर) हैं, जो अपनी विशेषज्ञता से जुड़े मरीजों के इलाज के साथ-साथ टीबी की बीमारी के खात्मा करने में जुटे हैं। ये अपने व्यस्ततम जिंदगी के चंद फुर्सत के पल निकाल रहे हैं और टीबी मरीजों के इलाज पर न केवल नियमित नजर रख रहे हैं, बल्कि उन्हें इलाज के दौरान किए जाने वाले जरूरी जांच कराने के साथ-साथ उन्हें पोषण आहार दे रहे हैं। हालांकि इस तरह के चिकित्सकों की संख्या कम ही है, लेकिन धीरे-धीरे ही सही लेकिन आगाज अच्छा और टीबी मुक्त देश बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.