गंगापार, जनवरी 7 -- बारा/शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ाके की ठंड के बावजूद बारा के निजी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में मरीजों की संख्या में अपेक्षाकृत कमी आ रही है। पीएचसी बारा में लंबे समय से डाक्टर नहीं है। इसके कारण बारा और उसके आसपास के गांवों के मरीजों को निजी अस्पतालों की शरण में जाना पड़ रहा है। निजी अस्पतालों में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा है। सीएचसी शंकरगढ़ में बुधवार को ओपीडी में कुल लगभग 135 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें अधिकतर मरीज सर्दी-खांसी, बुखार एवं पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों, बच्चों एवं कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, गुनगुना पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.