बरेली, नवम्बर 29 -- अवैध अस्पतालों और क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। नोडल अधिकारी ने दो अवैध क्लीनिक सील कर दिए। शिकायत हुई थी कि यहां गंभीर मरीजों का इलाज हो रहा है और उनकी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। निजी अस्पतालों के पंजीकरण-नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने शुक्रवार को फिर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने शिकायत पर रामगंगानगर कॉलोनी में चेकिंग की। यहां रुही क्लीनिक पर जांच की तो मौके पर पंजीकरण के दस्तावेज नहीं मिले। नोडल अधिकारी ने रुही क्लीनिक को सील कर दिया है। उसके बाद टीम तुलाशेरपुर पहुंची। वहां एक महिला अपने पति के साथ अवैध क्लीनिक चला रही थी। उसे भी सील कर दिया गया है। दोनों अवैध क्लीनिक की रिपोर्ट सीएमओ को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। तीन दिन पहले ही टीम ने शाहजहांपुर रोड स्थित अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.