गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी अस्पतालों से मरीजों की खरीद-फरोख्त करने वाले अस्पताल अब स्वास्थ्य विभाग के रडार पर आ गए हैं। आए दिन मीडिया में प्रकाशित हो रही खबरों का शासन ने संज्ञान लिया है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीज को एजेंट के जरिए निजी चिकित्सालय में भर्ती करने की जांच करने का शासन ने फैसला किया है। इसके लिए हर मंडल में स्पेशल टीम का गठन होगा। इस टीम में कम से कम तीन सदस्य शामिल होंगे। यह टीम हर महीने 25 तारीख तक महानिदेशक को रिपोर्ट करेगी। दरअसल हाल ही में मीडिया में सरकारी अस्पतालों में भर्ती रहे मरीजों की खरीद-फरोख्त को लेकर कई खबरें प्रकाशित हुईं। जिले के आठ अस्पतालों में इसको लेकर मामले सामने आए हैं। जबकि कुशीनगर में भी आधा दर्जन अस्पतालों में इस तरह के रैकेट संचालित होने का आरोप लगा है। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.