बदायूं, फरवरी 21 -- आसफपुर/फैजगंज, संवाददाता। आसफपुर स्थित सीएचसी का सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्र एवं एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, लेबर रूम एवं स्टोर रूम का बारीकी से जायजा लिया गया। सीएमओ ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने कोल्ड चेन, लेबर रूम, वार्ड एवं स्टोर रूम की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने दूर-दराज क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विशेष रूप से महिला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पृथक महिला वार्ड बनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार के साथ-साथ मरीजों से अच्छे व्यवहार करे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.