हरदोई, दिसम्बर 29 -- संडीला। भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र संगठन का विस्तार करते हुए संडीला के मोहल्ला बरोनी में एक बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू ने की। जिसमें संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से कई नई नियुक्तियां की गईं। इमरान खां को मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रईस अहमद खां को जिला उपाध्यक्ष, अशोक सिंह को तहसील संगठन मंत्री, अरशद अली को जिला सचिव तथा रानू गौतम को नगर उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही कई लोगों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन के अनेक कार्यकर्ता व समाजसेवी भी मौजूद रहे। निजाम गाजी प्रदेश उपाध्यक्ष, वसीम अंसारी मंडल अध्यक्ष लखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.