नई दिल्ली, अगस्त 29 -- भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) पर सत्ता में रहते हुए मराठा समुदाय की मांगों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में कार्यकर्ता मनोज जरांगे का आंदोलन शुरू होने पर, मराठा आरक्षण पर "निष्क्रियता" के लिए एमवीए के घटक दलों NCP (SP) के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और कांग्रेस पर निशाना साधा। उपाध्ये ने 'एक्स' पर कहा, 'एमवीए सरकार के दौरान, पवार, ठाकरे और कांग्रेस ने जानबूझकर मराठा समुदाय की अनदेखी की। आज भी, जब मनोज जरांगे ने ओबीसी आरक्षण को प्रभावित किए बिना आरक्षण की मांग की है, तो तीनों ने चुप रहना ही बेहतर समझा है।" उन्होंने दाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.