गिरडीह, मार्च 12 -- पीरटांड़। झारखंड-बिहार की धरोहर पारसनाथ में मरांग बुरु बचाओ अतिक्रमण हटाओ के नारे के साथ संताल आदिवासियों का महजुटान होगा। मरांग बुरु पारसनाथ अपने हक अधिकार के लिए झारखण्ड के अलावा बिहार के आदिवासी बुधवार को रैली व सभा के माध्यम से विरोध प्रदर्शन करेंगे। आदिवासी संगठन द्वारा कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया जाता है कि सम्मेदशिखर पारसनाथ में संताल आदिवासी अपने हक अधिकार के लिए बुधवार को आवाज बुलंद करेंगें। निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को मधुबन फुटबाल मैदान में हजारों हजार संताल आदिवासियों का महाजुटान होगा। ढोल, नगाड़े, मांदर व अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ मधुबन मुख्य मार्ग में विशाल रैली निकाली जायेगी। रैली मधुबन मुख्य मार्ग होते हुए पहाड़ तलहटी स्थित दिशोम मांझी थान तक जायेगी। जहां धर्मसभा का भी आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.