गिरडीह, फरवरी 10 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। आदिवासियों का आस्था का केंद्र मरांग बुरु पारसनाथ में बाहा पर्व भव्य तरीके से मनाया जायेगा। बाहा पर्व को लेकर स्थानीय आदिवासियों में खासा उत्साह है। बाहा पर्व को लेकर सामाजिक स्तर से लेकर प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। बाहा पर्व में भीड़भाड़ नियंत्रण व विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में बैठक की गई। बाहा पर्व 18 से 21 फरवरी तक मनाया जाएगा। बताया जाता है कि मरांग बुरु पारसनाथ आदिवासियों के लिए आस्था का केंद्र है। मरांग बुरु स्थित जुग जाहेर थान व दिशोम मांझी थान में आदिवासी परम्परा अनुसार पूजा पाठ की जाती है। बाहा पर्व के मौके पर भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। मरांग बुरु में आयोजित बाहा पर्व में स्थानीय के अलावा विभिन्न राज्यों से भी आदिवासियों का जुटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.