गोड्डा, जनवरी 10 -- बोआरीजोर। बोआरीजोर में भक्ति और उल्लास के साथ सोहराय पर्व आरंभ हो गया। सोहराय पर्व का पहला दिन यानी ऊम माहा के दिन नायकी बाबा मुंशी सोरेन ने गोट टांडी में मरांग बुरु, जाहेर एरा, गोसाई एरा, मोड़े कू तुरई कु के नाम पर मुर्गा बलि देकर पूजा अर्चना की। पूजा के बाद खिचड़ी बनाया गया जिसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। नायकी बाबा ने मरांग बुरु पूजा स्थल पर एक मुर्गी का अंडा रख कर गाय बैल को लाकर पार कराया गया। इधर पूजा प्रसाद ग्रहण किया गया। सारा कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद नाइकी बाबा को मांदर नगाड़ा के साथ गोट टांडी से गांव की ओर ले जाया गया। तत्पश्चात गांव में घर घर गाय बैल को जगाया गया। इधर पर को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल है ग्रामीण पटाखा से पूरे गांव को सजा रहे हैं। वहीं कुछ लोग मांदर की थाप पर झूमते हुए दिखे।...