धनबाद, जून 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता डीसी आदित्य रंजन ने बरमसिया रेल ओवरब्रिज की मरम्मत को लेकर शनिवार को पथ निर्माण विभाग तथा रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने आदेश दिया कि जब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता है, ओवरब्रिज पर भारी वाहनों का प्रतिबंध जारी रहेगा। उन्होंने सड़क की दोनों छोर पर बैरिकेड लगाने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिट्टी भराई के बाद रिटर्न वॉल (आरई वॉल) बनाना आवश्यक है। डीसी ने रेलवे को अपनी तकनीक से आरई वॉल का शीघ्र निर्माण करने तथा उसके बाद पथ निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीओ राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथलेश प्रसाद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.