औरंगाबाद, जनवरी 2 -- औरंगाबाद शहर में लाइन मरम्मत और पेड़ कटाई कार्य के कारण शनिवार को विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। कर्मा रोड पीएसएस से निकलने वाली 11 केवी टाउन-1 फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी, जबकि टाउन-2 और क्लब फीडर की आपूर्ति दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी कनीय विद्युत अभियंता शहरी-2 राजू प्रसाद गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित शट डाउन समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.