आरा, जनवरी 19 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए आज मंगलवार को मेंटेनेंस और जरूरी तकनीकी सुधार को लेकर 33 केवी हेतमपुर फीडर में शट डाउन रहेगा। बिजली जेई के अनुसार यह शट डाउन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। इस कारण हेतमपुर सब स्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। इससे क्षेत्र के कई प्रमुख गांव और इलाके प्रभावित रहेंगे। जिन इलाकों में मुख्य रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, उसमें हेतमपुर, अरैला, अतरदाहां, देवराढ़, दांवा, शिवपुर, बौली और आसपास के अन्य क्षेत्र हैं। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शट डाउन की अवधि शुरू होने से पहले ही पानी की टंकी भरने और मोबाइल चार्जिंग जैसे जरूरी काम निपटा लें। दोपहर तीन बजे के बाद ही आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल की जाएगी। विभाग का कहना है कि सु...