रामपुर, अप्रैल 3 -- विद्युत वितरण उपखण्ड अशोकनगर के अन्तर्गत 33/11 उपकेन्द्र गोधी पर मरम्मत कार्य के चलते आगामी 3 अप्रैल को दोनों उपकेंद्रों पर दो-दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल को उपकेन्द्र डिबडिबा परिवर्तक की जांच कार्य किया जाएगा। जिसके चलते ग्यारह से एक बजे तक एवं उपकेन्द्र गोधी के परिवर्तक के जांच कार्य के दौरान दो से शाम चार बजे तक आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। कहा कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति को पहले की तरह सुचारु कर दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से मरम्मत कार्य के दौरान विभाग को सहयोग किए जाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.